खंडोली पहाड़ पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी

GIRIDIH (गिरिडीह)।

Advertisement
जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खंडोली पर्यटन स्थल के पहाड़ पर गुरुवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा गया। पहाड़ पर शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।

 

बताया जाता है कि खंडोली पहाड़ पर लकड़ी चुनने गयी महिलाओं ने पहाड़ पर एक व्यक्ति की लाश देखी। लाश से काफी दुर्गंध उठ रहा था। महिलाएं वहां से जल्दी जल्दी नीचे लौट कर घटना की जानकारी गांव के लोगों को दी। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी बेंगाबाद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही देर शाम बेंगाबाद पुलिस सदलबल घटना स्थल पर पहुंची और शव को देखा। इस दौरान शव के समीप पुलिस ने कुछ सामान भी बिखरा पाया।

 

शव से उठ रही सडांध से यह अंदेशा जताया गया कि शव काफी पुराना है। हालांकि पहाड़ पर अत्यधिक अंधेरा अधिक हो जाने के कारण पुलिस ने शव को वहीं उसी हालत में छोड़ वापस लौट गई। अब कल शुक्रवार सुबह पुलिस शव को पहाड़ से नीचे उतार आगे की कार्रवाई में जुटेगी। अंतिम समाचार मिलने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *