खंडोली मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक लकड़बग्घा की मौत

 

GIRIDIH (गिरिडीह)।  गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य पथ NH 114 में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक जंगली जानवर की मौत हो गयी है। घटना सम्भवतः बीते रात अथवा अहले सुबह की हो सकती है। हालांकि सोमवार सुबह उक्त जानवर को  स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क केे किनारे झाड़ियों में मृत अवस्था मे देखा। उसके बाद यह खबर जंगल मे लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी। खबर सुुुन काफी संख्या में लोग घटना स्थल पर जुट गए।

 

घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने उक्त मृत जानवर को लकड़बग्घा तो कोई सियार बताने लगे। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों की माने तो खंडोली जंगल में कुछ दिनों पूर्व लोगों ने जंगली लकड़बग्घा देखा था। लोगों ने आशंका जाहिर किया है कि यह मृत जानवर लकड़बग्घा ही है। जिसकी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है।

 

बहरहाल घटना की सूचना वन विभाग की को दे दी गयी। वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच उक्त मृत जानवर को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करने में जुटे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement