पांच किलो गांजा के साथ पचम्बा पुलिस ने दो युवक को किया गिरफ्तार

 

GIRIDIH (गिरिडीह)।  शहर की उपनगरी पचम्बा थाना की पुलिस ने बीते रात पांच किलो गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार पचम्बा थाना क्षेत्र के कल्यानडीह में एक दुकान में अवैध रूप से गांजा की बिक्री होने की गुप्त सूचना पचम्बा पुलिस को मिली थी। उक्त सूचना के आलोक में पचम्बा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह के नेतृत्व में एक  विशेष टीम रविवार देर रात कल्यानडीह में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने पांच किलो गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में अमित साहु और सुजल साहु शामिल हैं।

 

बता दें कि गिरिडीह के विभिन्न इलाकों में अवैध शराब और गांजा का कारोबार काफी फल फूल रहा है। जिसके खिलाफ़ जिला पुलिस महकमा अक्सर नकेल कसने की दिशा में कार्रवाई करती रहती है। उसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई और दो अवैध गांजा कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कम्प मच गया है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *