मंडल रेल प्रबंधक सुमित नरूला ने किया अनारा स्टेशन का निरीक्षण

 

आद्रा :

आद्रा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, सुमित नरूला, ने आज 09 सितंबर 2023 को अनारा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों के मास्टरप्लान को अनारा स्टेशन में उपस्थित होकर जांचना था। श्री नरूला ने अपने इस निरीक्षण के दौरान नई पार्किंग सुविधाओं, सर्क्युलेटिंग क्षेत्र का विकास, यात्रियों के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय और भी कई आधुनिक सुविधाओं से अनारा स्टेशन को अपग्रेड करने की दिशा में अन्य शाखा अधिकारियों के साथ योजना बनाई।

आद्रा मंडल अपने कुल १५ स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत एक नए दिशा में बदलने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं, और यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं का अधिक लाभ दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे यात्री अनुभव में सुधार होगा और रेलवे सेवाओं का स्तर बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *