अब 1 फरवरी को गिरिडीह आयेंगे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, तिथि में हुआ बदलाव

GIRIDIH (गिरिडीह)। सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरिडीह आगमन की तिथि में बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री 31 जनवरी को नहीं बल्कि 1 फरवरी गिरिडीह आयेंगे। यह जानकारी उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने दी।

 

उपायुक्त ने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री का गिरिडीह आगमन की तिथि 31 जनवरी निर्धारित थी। लेकिन उसमे बदलाव कर दिया गया है। अब मुख्यमंत्री 1 फरवरी को गिरिडीह आयेंगे। जिसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

 

बता दें कि अबुआ आवास योजना का लाभ जल्द से जल्द लोगों को मिले इसे लेकर सरकार गंभीर है। लाभुकों की सूची तैयार कर ली गई है। वहीं अब स्वीकृति पत्र वितरण का कार्यक्रम आरम्भ किया जाना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अबुआ आवास योजना का शुभारंभ गिरिडीह से करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री से स्वीकृति पत्र का वितरण करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement