जमुआ के पूर्व विधायक सह कांग्रेस नेता चंद्रिका महथा का हुआ निधन

GIRIDIH (गिरिडीह)।

Advertisement
जमुआ के पूर्व विधायक सह कांग्रेस नेता चंद्रिका महथा का आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक चंद्रिका महथा लम्बे समय से बीमार थे। उन्हें कई तरह की बीमारी थी। रांची के मेदांता अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। बीते 21 दिनों से इलाजरत महथा आखिरकार रविवार अहले सुबह चार बजे जिंदगी की जंग हार गये और उनका निधन हो गया।

 

 

जिले के देवरी प्रखंड के तपसीडीह (खोजारटोल) गांव निवासी 55 वर्षीय पूर्व विधायक चंद्रिका महथा के निधन की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है। सभी उनके निधन की खबर सुन काफी हतप्रभ है। परिजनों एवं उनके समर्थकों जानकारों में शोक की लहर दौड़ गयी है।

 

बता दें कि चंद्रिका महथा ने वर्ष 2009 में झारखंड विकास मोर्चा के टिकट से जमुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक बने थे। उन्होंने वर्ष 2009 से 2014 तक पांच वर्षों तक जमुआ विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया था। उसके बाद वे दुबारा चुनाव नहीं जीत सके। जब झारखंण्ड विकास मोर्चा का भाजपा में विलय हो गया। तब वर्ष 2023 में वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *