सरिया स्टेडियम में सरिया कॉलेज द्वारा छात्राओं कर लिये दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

GIRIDIH (गिरिडीह)। जिले के सरिया स्टेडियम में शुक्रवार को सरिया कॉलेज द्वारा छात्राओं के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं में 400 मीटर और 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

Advertisement

 

 

प्रतियोगिता के दौरान 400 मीटर की दौड़ में रानी कुमारी प्रथम, सुमन कुमारी द्वितीय एवं इंद्राणी कुमारी तृतीय स्थान पर रही। वहीं 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में मनीषा कुमारी प्रथम, राखी कुमारी द्वितीय और ममता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त की।

 

 

 

प्रतियोगिता में सुषमा कुमारी, मुस्कान कुमारी, अंकिता कुमारी, नंदनी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रंजू कुमारी, काजल कुमारी, आभा कुमारी, कौलेश्वरी कुमारी, रिंकी कुमारी, निशा कुमारी, गायत्री कुमारी, सुमन कुमारी, रिंकी कुमारी, संगम कुमारी, साक्षी, गायत्री, मनीषा, सोनम, ममता आदि दर्जनों छात्राओं ने भाग लिया।

 

 

प्रतियोगिता उपरांत सरिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ संतोष कुमार लाल ने बताया कि इस दौड़ प्रतियोगिता के सभी विजयी प्रतिभागियों को आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कॉलेज की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापक अरुण कुमार, आशीष कुमार सिंह, चायरा निशा ईन्द ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *