GIRIDIH (गिरिडीह)। जिले के बगोदर प्रखण्ड के स्वास्थ्य उप केंद्र, तिरला परिसर मे शनिवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे बनवासी विकास आश्रम द्वारा कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाऊंडेशन के सहयोग से न्याय तक पहुंच परियोजना के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत आदोलन को गति देते हुये बाल विवाह के खिलाफ शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे वहां मौजूद 1000 लोगों को शपथ दिलाया गया।
इस आयोजन मे मुख्य अतिथि प्रखंड के उप प्रमुख हरेंद्र सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी चन्दन कुमार सिंह उपस्थित थे। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि यह बहुत गंभीर समस्या है। इस पर सभी लोगों का सहयोग अपेक्षित है। तब ही स्वस्थ एवं सकुशल भारत कि कल्पना कर सकते हैं।
वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि यह एक सामाजिक कुरीति है जो अपराध के श्रेणी मे आता है। उन्होंने इसे गंभीरता से लेने पर बल दिया। साथ ही कहा कि बाल विवाह मे जो भी व्यक्ति शामिल होंगे वे सभी इस मामले में गुनाहगार होंगे।
कार्यक्रम मे मुखिया सरिता साव, पवन महतो, देवराडीह पंचायत प्रतिनिधि पूरण महतो, हेसला मुखिया रामचंद्र यादव,स्वच्छ भारत मिशन के धर्मेंद्र कुमार, पवन कुमार, बनवासी विकास आश्रम से राज कुमार, यशोदा देवी, ओम प्रकाश महतो ने सहयोग किया।