असंतुलित हो पिकअप वैन सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरायी, हादसे में तीन लोगों की मौत

GIRIDIH (गिरिडीह)। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोवाड़ मोड़ के समीप शनिवार देर शाम एक मालवाहक पिकअप वैन असंतुलित हो पेड़ से जा टकराई और पलटी मार गयी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन चालक गंभीर रुप से घायल हो गया।

 

घटना शनिवार की शाम करीब छह बजे की बतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गयी है। स्थानीय लोगों के सहयोग से पलटी हुई वाहन को सीधा कराने में जुटी है।

 

 

जानकारी के अनुसार साबून लोड पिकअप वैन गिरिडीह से कोवाड़ के रास्ते सरिया की और जा रहा था। इसी दौरान वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वाहन सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकरायी और पलट गयी। हादसे में वाहन में सवार तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु गिरिडीह भेज दिया है।

 

वहीं घटनास्थल पर काफी संख्या में जूटी स्थानीय लोगों की भीड़ मृतकों के शव को वाहन से निकालने में जुटी है। घायल चालक की पहचान डंडीडीहा निवासी परवेज अंसारी के रूप में हुई है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement