विश्वविद्यालय स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने सरिया कॉलेज की टीम राजधनवार रवाना

GIRIDIH (गिरिडीह)।

Advertisement
विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग द्वारा पहली बार आदर्श कॉलेज राजधनवार में विश्वविद्यालय स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सरिया कॉलेज के विद्यार्थी झारखंडी नृत्य, वन एक्ट प्ले, क्विज, डिबेट, रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग फोटोग्राफी आदि प्रतियोगिता में अपना भाग्य आजमाएंगे।

 

टीम लीडर प्रो अरुण कुमार और प्रो चायरा निशा ईन्द की अगुवाई में सरिया कॉलेज की 25 सदस्यीय टीम को प्राचार्य डॉ संतोष कुमार लाल ने हरी झंडी दिखाकर बुधवार को आदर्श कॉलेज राज धनवार के लिए रवाना किया।

 

इस टीम ने प्रेरणा कुमारी, नेहा कुमारी, सोनी कुमारी, उमेश यादव साजन पासवान रूपी कुमारी, कोमल कुमारी निशा कुमारी आकाश मंडल पिंकू विकास राजदेव ,कंचन कुमारी प्रियंका कुमारी, निशा कुमारी, विनीता कुमारी प्रिया कुमारी, विनीत कुमारी, विपिन कुमार पांडे, आशीष कुमार वर्मा, सरवन ,मुस्कान समेत कई छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *