कला संगम का तीन दिवसीय अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक व नृत्य प्रतियोगिता 8 मार्च से

◆संस्था के संरक्षक सह सदर एसडीओ ने दिया कला संगम के प्रतिनिधि मंडल को सहयोग का भरोसा
Advertisement

 

GIRIDIH (गिरिडीह)। गिरिडीह में स्व. जगदीश प्रसाद कुशवाहा स्मृति अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, शास्त्रीय नृत्य, लोकनृत्य प्रतियोगिता आगामी 8 से 10 मार्च 24 तक आयोजित होगी। इस बाबत मंगलवार को कला संगम का एक प्रतिनिधिमंडल संस्था के संरक्षक सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी विशलदीप खलको से मुलाकात कर उन्हें प्रतियोगिता से सम्बंधित तैयारी की जानकारी दी।

 

बताया कि यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता स्थानीय सवेरा सिनेमा हॉल में आयोजित होगी। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है। प्रतियोगिता में शामिल होने होते 12 राज्यों के कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।

 

कला संगम के संरक्षक एसडीओ विशालदीप खलखो ने संस्था के प्रतिनिधि मण्डल को उक्त प्रतियोगिता को सुचारू ढंग से सफल कराने में हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिया। कहा कि गिरिडीह जैसे छोटे शहर में इतना बड़ा सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन झारखंड प्रदेश के लिये एक मिशाल है।

 

सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने इस आयोजन में शहर के सभी प्रबुद्ध वर्ग तथा उद्योगपतियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की साथ ही उन्होंने अपने स्तर से उक्त आयोजन में हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने विभिन्न राज्यों से उक्त प्रतियोगिता में शामिल होने गिरिडीह पहुंचने वाले कलाकारों के ठहराव हेतु निःशुल्क धर्मशाला आरक्षित कराने की भी बातें कही।

 

प्रतिनिधिमंडल में सचिव सतीश कुन्दन, कोषाध्यक्ष बिनय बक्शी, सह-संयोजक राजेश सिन्हा, सह-सचिव मदन मंजर्वे, संगीत प्रमुख अरित चंद्र, चंदन सिन्हा एवं रविश आनंद शामिल थे।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *