राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह ताइक्वांडो टीम ने जीते 6 पदक

GIRIDIH (गिरिडीह)। 23वी झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर एवं 9वी झारखंड राज्य स्तरीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण 1 रजत सहित कुल 6 पदक जीत कर गिरिडीह जिले को गौरवान्वित किया है।

 

 

बता दें कि देवघर के कुमैठा स्थित स्पोर्ट्स कंपलेक्स में 8 नवम्बर से 10 नवंबर तक तीन दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित था। उक्त प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमे गिरिडीह की 8 सदस्यीय टीम शामिल हुआ था। जिसमे कोच आकाश कुमार स्वर्णकार और टीम मैनेजर मोहमद कुर्बान अली के साथ कुल 6 खिलाड़ी शामिल थे। प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी 6 खिलाड़ियों ने पदक जीत कर गिरिडीह का नाम रोशन किया।

 

जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि प्रतियोगिता में सिनियर क्यूरोगी में 73 किलोग्राम भार में कृतिका बर्मन ने स्वर्ण पदक और नितिन कुमार ने सिल्वर मेडल जीता। वही सिनियर पूमसे इवेंट में नयन भटाचार्य ने रजत पदक जीतने में कामयाबी पाया। वही फ्रेशर क्योरोगी के अंडर 54 किलोग्राम में हुए पल्लवी कुमारी ने भी स्वर्ण पदक और सौरभ कुमार तथा अभिजित कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम करने में कामयाबी पाया।

 

 

उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक जीत कर कृतिका बर्मन ने झारखंड टीम में अपना स्थान सुरक्षित कर ली है। वह आगामी राष्ट्रीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड टीम की ओर से खेलेगी।

 

गिरिडीह ताइक्वांडो टीम के खिलाड़ियों के शत प्रतिशत उपलब्धि पर जिला ताइक्वांडो संघ के संरक्षक पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, अध्यक्ष सुमिर कुमार शर्मा, महासचिव अमित स्वर्णकार, मनोहर वर्मा, आकाश कुमार स्वर्णकार, ज्योति कुमार, रोहित रॉय, शशिकांत विश्वकर्मा, राजकुमार, पंकज कुमार के अलावे तनिषा आर्या, सूफी परवीन, ज्यैनब परवीन, कोमल कुमारी, श्लोक कुमार, कृतार्थ, आयुष, अर्पिता, नव्या सिंह, काव्या सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement