जमुआ के 41वें प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में कमलेश कुमार सिन्हा ने दिया योगदान

 

GIRIDIH (गिरिडीह)।  जमुआ के 41वे प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में कमलेश कुमार सिन्हा ने सोमवार को योगदान दिया। उन्होंने निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार से प्रभार लिया।

Advertisement

 

बता दें कि कमलेश कुमार सिन्हा दुमका जिले के रामगढ़ प्रखण्ड से स्थानांतरित होकर जमुआ आए हैं। बतौर बीडीओ योगदान देने के बाद श्री सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वंचित लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि दुमका जिले का रामगढ़ प्रखण्ड भी आकांक्षी प्रखंड था और गिरिडीह जिले का यह जमुआ प्रखंड भी आकांक्षी प्रखंड है।

 

कहा की आकांक्षी प्रखंड का जो लक्ष्य निर्धारित है उसे हर हाल में पूरा करना उनका दायित्व व कर्तव्य दोनों है। कहा कि दुमका जिले का रामगढ़ बड़ा प्रखंड था जहां समाज के सबसे वंचित वर्ग के लोग थे। वहां पर जनजातीय वर्ग के 40% तथा पिछड़े वर्ग के 49% लोग थे और समाज के सबसे वंचित वर्ग के लोग थे।

 

उन्होंने कहा कि वहां उन्होंने बिचोलिया गिरी को समाप्त कर सीधे लाभुक को योजनाओं का लाभ यथा आवास,पेंशन समेत कई अन्य कार्य को सुगमतापूर्वक पूरा किया।मौके पर जमुआ प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मी, बाल विकास परियोजना समेत अन्य विभागों के कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *