तालाब में डूबने से मामा घर आये 8 वर्षीय बच्चे की मौत

 

GIRIDIH (गिरिडीह)। बिरनी थाना क्षेत्र के बाराडीहा गांव स्थित सरकारी तालाब में सोमवार की दोपहर एक 8 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गयी। मृतक बच्चा राजन कुमार बिशनपुर गांव निवासी बहादुर यादव का 8 वर्षीय पुत्र था। वह बाराडीहा अपने मामा मुकेश यादव के घर आया था। इसी दौरान यह हादसा घटित हुआ। बच्चे की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही बिरनी थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह सदल बल घटनास्थल पहुंचे और मृतक बच्चे के शव को अपनी अभिरक्षा में ले पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेज दिया।

 

 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया सहदेव यादव, मंझिलाडीह पंचायत के मुखिया सत्येंद्र राउत, पंसस टेकनारायाण पंडित, उप मुखिया नारायाण यादव, भीमसेन यादव, माले नेता इसराइल अंसारी, गणेश राणा, जगन साव आदि भी घटनास्थल पहुंचे और सारी वस्तु स्थिति से अवगत हो पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement