DUMRI (GIRIDIH) : डुमरी-गिरिडीह मुख्य पथ पर जामतारा के समीप एक स्वीफ्ट कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। घटना एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डुमरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गयी। वहीं आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेज दिया।
घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार
बाइक संख्या जेएच 09एएन 3738 में सवार हो जामतारा निवासी सोहन मिस्री का पुत्र राजेश कुमार और छोटी मिस्त्री का पुत्र विशाल कुमार सोमवार की रात डुमरी से जामतारा जा रहा था। इसी दौरान जामतारा के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार स्वीफ्ट कर संख्या डब्लूबी 02एन 3838 के साथ उनकी बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक बाइक से गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गये।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। हालांकि एसएनएमसीएच धनबाद पहुंचने के पूर्व ही रास्ते मे राजेश की मौत हो गई। वहीं विशाल कुमार का इलाज जारी है। बताया जाता है कि मृतक राजेश की शादी लगभग ढाई वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी एक वर्ष का बेटी है। मौत के खबर सुन कर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट : अजय कुमार रजक