धनबाद में तीन महिलाएं हुई जमींदोज, मची अफरा तफरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 

DHANBAD (धनबाद)।  जिले के कुसुंडा क्षेत्र के गोंदुडीह कोलियरी में संचालित हिल टॉप आउटसोर्सिंग परियोजना के बगल कच्ची सड़क पर बने गोफ में रविवार की दोपहर तीन महिलाएं समा गई।

Advertisement

जानकारी के अनुसार सड़क पर बने उस गोफ में पहले एक महिला गिरी, उसे बचाने की कोशिश में दो अन्य महिलाएं भी उसमें गिरकर फस गई। तीनों महिलाएं छोटकी बौआ बस्ती की रहने वाली बतायी जाती है।

 

 

गोफ में गिरी महिलाओं ने अपने बचाव के लिये शोर मचाना शुरू की। शोर सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और सीआईएसएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और जेसीबी से घटना स्थल पर मौजूद मलबे को हटाकर महिलाओं को निकालने का प्रयास शुरू की। इधर, इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बीसीसीएल और सीआईएसएफ के खिलाफ नारेबाजी भी की।

 

 

वहीं घटना के बाबत परियोजना प्रमुख बीके झा ने बताया कि गोफ करीब 7 फीट चौड़ी और प्रारंभिक में 15 फीट गहरी नजर आ रही थी। यह ईस्ट बसुरिया क्षेत्र के 2 और 3 सिम का आउटलेट है। यहां आग नहीं है, लेकिन बारिश के कारण नीचे की मिट्टी खिसकने के कारण ऊपर की सतह कमजोर हो गयी और गोफ बन गयी है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। महिलाओं को सकुशल बाहर निकाल लिया जाएगा। वहीं हादसे के बाद घटना का जायजा लेने घटनास्टल पहुंचे मैनेजर दिलीप कुमार और सहायक प्रबंधक राजेश कुमार के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की। जिसमें सहायक प्रबंधक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *