झंडा मैदान में हुआ किसान मेला-सह-फसल प्रदर्शनी का आयोजन

◆जिप अध्यक्ष मुनिया देवी व कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन
Advertisement

 

GIRIDIH (गिरिडीह)। स्थानीय झंडा मैदान में शनिवार को जिला स्तरीय किसान मेला-सह-फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी एवं जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मेला परिसर में कृषि विभाग के साथ-साथ कृषि विज्ञान केंद्र एफपीओ खाद बीज भंडार सहित कुल 18 स्टॉल लगाए गये हैं।

मौके पर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्षा ने कहा कि यह मेला किसानों के लिए बहुत लाभकारी है। इसका अधिक प्रचार प्रसार करते हुए किसानों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है।

 

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ नवीन कुमार ने तकनीकी ढंग से खेती करने की सलाह देते हुए कहा कि यदि किसान अपने छिड़काव की विधि समय पर करें तो किसानो को अधिक लाभ होगा। कहा कि खेती सिंचाई पर ही निर्भर है इसके लिए चेक डैम,तालाब, कूप जैसे योजना पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

 

मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि आत्मा परियोजना मुख्य रूप से जिले में किसानों के लिए कार्य कर रही है। प्रखंड स्तर पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं किसान मित्र कार्य कर रही है। आत्मा द्वारा कृषि विभाग कृषि संबंध विभाग फ्लैगशिप स्कीम के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, सॉयल हेल्थ कार्ड, देशी प्रशिक्षण कार्यक्रम, STRY प्रशिक्षण इत्यादि कार्यक्रम करते हुए किसानों के बीच प्रचार प्रसार एवं प्रशिक्षण कार्य करती हैं।

 

उन्होंने किसान मेला के दौरान किसानों को आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ पशुपालन करने की भी सलाह दी। महिला किसान गृह वाटिका में मौसमी सब्जी नींबू पपीता एवं अमरुद का पौधा लगाने और आमदनी बढ़ाने और कम खर्च वाले केंचुआ खाद गोबर खाद कंपोस्ट आदि का उपयोग करने को कहा। उन्होंने किसानों को रासायनिक खाद का कम उपयोग करने सलाह दी।

 

जिला उद्यान पदाधिकारी वरुण कुमार, कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी आकाश सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ नवीन कुमार आदि ने अपने सम्बोधन में किसानों को स्वावलंबी बनने औऱ वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की सलाह दी। कहा कि वैज्ञानिक विधि से खेती कर किसान 5 से 7 गुना मुनाफा बढ़ा सकते हैं।

 

इसके अलावा कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रखंड तकनीकी प्रबंधक आत्मा रमेश कुमार ने विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे किसान मित्रों को विस्तार पूर्वक जानकार दी। मेला के दौरान लगे फसल प्रदर्शनी को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के साथ-साथ सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाना है। मेला में कृषि विभाग के कर्मी, किसान मित्र, एग्री स्मार्ट ग्राम के कृषक, पाठशाला के कर्मी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, जन सेवक एग्री क्लीनिक के कर्मी कृषक उत्पादक संगठन के कृषक विभिन्न प्रखंड से सैकड़ो किसान उपस्थित थे।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *