मछली मारने के दौरान डैम में डूबा युवक, तलाश में जुटी पुलिस

GIRIDIH (गिरिडीह)। जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के कोदईबांक डैम में मछली मारने के क्रम में एक व्यक्ति डूब गया।घटना बुधवार की शाम की बतायी जाती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार सुबह तिसरी थाना पुलिस सहित काफी संख्या में ग्रामीण डैम के समीप पहुंचे और डैम में डूबे व्यक्ति की तलाश में जुट गए हैं।

Advertisement

 

मिली जानकारी के अनुसार कोदाईबांक निवासी बबुआ टुडू का 35 वर्षीय पुत्र दुमका टुडू बुधवार की शाम मछली मारने कोदईबांक डैम गया था, जहां मछली मरने के क्रम में गहरे पानी मे चला गया और डूब गया। उसे पानी मे डूबता देख डैम के समीप मौज़ूद बच्चों ने उसे बांस के सहारे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं पाया, और दुमका टुडू डैम के गहरे पानी मे समा गया।

 

डैम में युवक के तलाश करते स्थानीय तैराक

बच्चों ने घटना की सूचना गांव के लोगों को दी। सूचना पाकर ग्रामीण डैम के पास पहुंचे लेकिन अत्यधिक गहरा पानी होने और रात हो जाने के कारण किसी ने उसकी खोजबीन नहीं की।

 

ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी तिसरी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तिसरी थाना की पुलिस सदलबल डैम के समीप पहुंचे। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण भी काफी संख्या में वहां जुट गये। स्तानीय तैराकों के सहारे पुलिस डैम में डूबे व्यक्ति की खोजबीन करने में जुटी है। लेकिन अंतिम समाचार मिलने तक डैम में डूबे व्यक्ति का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। तलाश जारी है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *