महिला दिवस समारोह में समाज हित में बेहतर काम कर रही महिलाओं को किया गया सम्मानित

गिरिडीह(GIRIDIH)। नाबार्ड गिरिडीह, जागो फाउण्डेशन एवं रीबील्ड इंडिया फंड के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय एक होटल में गुरुवार को महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आगत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Advertisement

 

समारोह में जिला परिषद सदस्य जमुआ कुमारी प्रभा वर्मा मुख्य अतिथि रूप में तथा सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष पूजा सिन्हा, मनरेगा लोकपाल तमन्ना प्रवीण, किरण वर्मा, डीडीएम आशुतोष प्रकाश, क्षेत्रिए ग्रामीण बैंक के काउंसलर सुचिता वर्मा एवं जागो फाउण्डेशन के सचिव बैद्यनाथ अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 

 

समारोह में अपना विचार व्यक्त करते हुए जागो फाउण्डेशन के सचिव बैद्यनाथ ने कहा कि हमारी संस्था महिलाओं के नेतृत्व विकास को लेकर पिछले बीस साल से जिले के विभिन्न प्रखंडों में काम कर रही है। महिलाओं को सरकारी कार्यक्रमों एवं समाज के स्तर पर अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करती आ रही है। साथ ही सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर आर्थिक स्थिति मजबूत करने के दिशा में प्रोत्साहित कर रही है।

 

डीडीएम आशुतोष प्रकाश ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नाबार्ड हर समय तत्पर रहती है। महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़े महिलाओं और समूह को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा महिलाओं के अन्दर कौशल विकास को लेकर विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने समारोह में उपस्थित महिलाओं को नाबार्ड से जुड़कर लाभ लेने को प्रेरित किया।

 

 

वहीं मनरेगा लोकपाल तमन्ना प्रवीण ने मनरेगा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में सीडब्ल्यूसी पूजा सिन्हा, किरण वर्मा, कुमारी प्रभा वर्मा, सुचिता वर्मा, मिताली हेम्ब्रम, चिंता कुमारी, डोली कुमारी ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये।

 

 

समारोह में गिरिडीह, पीरटांड़ एवं तीसरी प्रखंड की एक सौ पचास महिलाएं शामिल हुए। इस दौरान महिला अतिथियों एवं जिले के विभिन्न गांवों में समाज हित में बेहतर काम कर रही महिलाओं को शॉल एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मंच संचालन निलम देवी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन जागो फाउण्डेशन के राजू महतो ने किया।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *