देवघर जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर बाबा परिहस्त की मौत

देवघर 【JHARKHAND】।

Advertisement
झारखंड के देवघर जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर बाबा परिहस्त का गुरुवार तड़के तीन बजे निधन हो गया।

 

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात बाबा परिहस्त को खून की उल्टियां होने लगी थी। उनकी गंभीर स्थिति को देख उन्हें रात में ही हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां थोड़ी देर में ही उसने दम तोड़ दिया।

 

बाबा परिहस्त देवघर में आतंक का पर्याय था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज थे। उसे 22 दिसबंर 2022 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

 

सूत्रों का कहना है कि बाबा परिहस्त बुधवार रात जेल में अपने कुछ सहयोगियों के साथ शराब की पार्टी कर रहा था। इसी दौरान उसे खून की उल्टियां हुईं और वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसे सदर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। नगर थाना पुलिस ने उसके शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *