GIRIDIH (गिरिडीह)। जिले के गावां थाना क्षेत्र के पंडरिया में ट्रैक्टर और बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। जबकि घटना में बाइक सवार दूसरा युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक युवक की पहचान गांवा थाना क्षेत्र के ही बदीडीह पंचायत नावाडीह गावं निवासी 22 वर्षीय गोविंद कुमार है। जबकि घायल युवक प्रवीण कुमार है।
घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार हो कहीं जा रहे थे। इसी दौरान गिट्टी लदा एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गये।
सूचना मिलते ही गांवा पुलिस सदल बल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायल युवको को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने एक युवक गोविंद को मरिक्त घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक प्रवीण का इलाज चल रहा है।
वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने मृतक युवक के शव के साथ गांवा मोड़ को जाम कर मआवजे की मांग कर रहीं है। जाम स्थल पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे है और ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम हंटवाने में जुटे हैं।