बगोदर के एक लाइन होटल से तीन सौ ग्राम अफीम बरामद, होटल संचालक गिरफ्तार

GIRIDIH (गिरिडीह)। जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा साइंस कॉलेज के समीप संचालित राजस्थानी तुलसी नामक एक ढाबा मे एसपी दीपक शर्मा की अगुवाई में छापेमारी कर पुलिस ने लगभग तीन सौ ग्राम अफीम बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने होटल संचालक अशोक कुमार पिता तुलसी प्रजापति को गिरफ्तार किया है। वह हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के दुधपनिया का निवासी है और दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाइवे के किनारे ढाबा चलाता है।

Advertisement

 

बताया जाता है कि एसपी दीपक कुमार शर्मा को सूचना मिली थी कि जीटी रोड के किनारे स्थित एक होटल से अफीम, गांजा, शराब, ब्राउन सुगर की बिक्री हो रही है। उक्त सूचना पर एसपी श्री शर्मा, सरिया बगोदर एसडीपीओ धन्यजय कुमार, बगोदर थाना प्रभारी एसएस चौधरी, सरिया थाना प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह के साथ सदलबल होटल पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने पूरे होटल की तलाशी ली। जिसमे होटल से पुलिस को अफीम मिला।

 

 

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार होटल संचालक के दिवंगत पिता भी अफीम व ब्राउन सुगर की तस्करी करते थे। अब गिरिडीह पुलिस बरही पुलिस से संपर्क कर गिरफ्तार अशोक कुमार की विस्तृत जानकारी इकठ्ठा करने में जुटी है। पुलिस यह पता करने में जुतु है कि अफीम का सप्लायर कौन है। साथ ही चतरा खूंटी के अफीम तस्कर से किस तरह का संबंध है।

 

जानकार बताते है कि दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाइवे के किनारे संचालित होटलों में मादक पदार्थ गांजा, अफीम, शराब आदि की बिक्री खुलेआम धड़ल्ले से होती है। जिस कारण इन लाइन होटलों के सामने ट्रक समेत अन्य वाहन चालक काफी देर तक सड़क के किनारे अपने वाहनों को खड़ी कर दिया करते हैं। जिससे आये दिन जीटी रोड पर दुर्घटनाएं घटित होती है। वहीं इन लाइन होटलों में मिलने वाले मादक पदार्थ का सेवन करने के बाद चालक वाहन नशे में धुत हो बेतरतीब तरीके से अपने वाहन को चलाते हैं और दुर्घटना और अंजाम देते है या फिर खुद ही दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *