मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एसपी ने बैठक कर पुलिस पदाधिकारियों को दिया कई निर्देश

GIRIDIH (गिरिडीह)। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के गिरिडीह आगमन को लेकर जहा एक ओर जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा है। वहीं दूसरी ओर एसपी दीपक कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्राइम मीटिंग की। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मंगलवार को गिरिडीह पहुंच रहे है। निर्धारित समयानुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12: 40 बजे हवाई मार्ग से गिरिडीह हवाई अड्डा पहुंचेंगे। वहां से मुख्यमंत्री गिरिडीह स्टेडियम पहुंचेंगे।

Advertisement

 

गिरिडीह स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 196.51 करोड़ की लागत से 104 योजनाओं का शिलान्यास, 3.33 करोड़ लागत की कुल 06 योजनाओं का उद्घाटन एवं 74 लाभुकों के बीच 7.69 करोड़ लागत की परिसंपत्तियां भी वितरित करेंगे। वहीं उनके कर कमलों द्वारा अबुआ आवास योजना के लाभुकों को पर्चा वितरण किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम स्थल गिरिडीह स्टेडियम में अवुआ आवास से सम्बन्धित एक लघु फ़िल्म भी प्रदर्शित किया जायेगा। जिसे लेकर गिरिडीह स्टेडियम में जोर शोर से तैयारी कराई जा रही है।

 

मुख्यमंत्री का गिरिडीह कार्यक्रम एक नजर में

इधर, एसपी श्री शर्मा ने बैठक के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की निगरानी की जिम्मेवारी एसडीपीओ बिनोद रवानी को सौंपा। वहीं कार्यक्रम स्थल पर पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती एवं चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी ने चर्चा की और बैठक में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया। बैठक में एसडीपीओ सुमित प्रसाद, धनंजय राम, डीएसपी कोशर अली, साजिद जफर सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

एसपी श्री शर्मा ने बताया कि जिले से तबादला के बाद अब तक 95 पुलिस अधिकारियों को विरमित किया गया है। उनके स्थान पर नए अधिकारी भी आने लगे है। जल्द ही नए अधिकारियों को उनके योग्यता के अनुसार थाने की जिम्मेवारी सौंपी जाएगी।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *