झामुमो की बैठक में राजभवन घेराव एवं रांची महारैली को सफल बनाने का निर्णय

GIRIDIH (गिरिडीह)। झामुमो ज़िला कार्यालय में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में रविवार को एक बैठक हुई। बैठक में आगामी 31 जनवरी को राजभवन घेराव एवं महारैली पर चर्चा की गई।

 

ज़िला सचिव महालाल सोरेन के संचालन में आहूत इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर झारखंड के लोकप्रिय सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है। यह लोकतंत्र का अपमान है। इसके विरोध में राँची में आगामी 31 जनवरी को राज भवन घेराव व विशाल रैली आयोजित है। जिसमें गिरिडीह से हज़ारो की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शामिल होंगे।

 

बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव को कार्यकर्ताओं के घर घर जाकर उन्हें राँची ले जाने का इंतज़ाम करने और ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में जुटान हो इस हेतु निर्देश दिया गया।

 

 

बैठक में अजीत कुमार पप्पू, अखिलेश महतो उर्फ़ राजू महतो, हरगौरी साव, दिलीप मंडल, अभय सिंह, रॉकी सिंह, सुमन सिन्हा, विवेक सिन्हा, गोपाल शर्मा, रिंकू बरनवाल, मनोज यादव, मजीद अंसारी, रवि वर्मा, भैरव वर्मा, हलधर राय, युवराज महतो, निरंजन सिंह, दिलीप रजक, कलाम अंसारी, चीना ख़ान, अजय कुमार सिंह, शफ़ीक़ अंसारी,मो० ज़ाकिर, मो० महताब मिर्ज़ा, नूरुल होदा, उपेन्द्र प्रसाद महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement