ट्रक की चपेट में आने से पुजारी की दर्दनाक मौत

GIRIDIH गिरिडीह। ज़िले के सरिया- धनवार मुख्य पथ पर बागोडीह चौक के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही उस व्यक्ति की दर्दनस्क मौत हो गई।

Advertisement

 

मृतक की पहचान सरिया थाना क्षेत्र के कैलाटांड़ पंचायत के अंबाडीह गांव निवासी महेश पांडेय के पुत्र देवनारायण पांडेय के रूप में हुई। मृतक देवनारायण पुजारी था और यजमानों के घर पुरोहिती कर पूजा पाठ करा अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

 

बताया गया कि वह मन्दिर में पूजा पाठ कर अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही बगोदर विधायक विनोद सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और सारी वस्तु स्थिति से अवगत हो घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया। इस दौरान घटना की खबर सुन मृतक के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे। उनकी चीख पुकार और करुण क्रंदन से पूरा इलाका दहल गया।

 

रो रो कर परिजनों की आंखें पथरा गयी। मौके पर मौजूद विधायक श्री सिंह ने परिवार जनों को सांत्वना देते हुए उनका हिम्मत बंधाया। इस बीच घटना बाकी सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी सदल बल घटना स्थल पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *