शारदा कन्या मध्य विद्यालय के तीन विद्यार्थीयों ने की मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल

(GIRIDIH) गिरिडीह। मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा के तीन छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल किया है। मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों में आंशिक गुप्ता, सुमित कुमार सलोनी कुमारी शामिल है।

Advertisement

 

 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि इन तीनों विद्यार्थियों ने छात्रवृति परीक्षा में सफलता हासिल कर विधालय का नाम रोशन किया है।

 

 

उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी इस विद्यालय की पांच छात्र-छात्राएं ने राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल किया है। शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर की शिक्षा दी जा रही है। हमारे विद्यालय के शिक्षिका द्वारा अच्छी शिक्षा दी जा रही है। जिसका परिणाम है कि इस विद्यालय के छात्र-छात्राएं लगातार परीक्षा में सफलता हासिल कर रही है। पुनः इस शानदार सफलता के लिए विधालय की शिक्षिका, विधालय प्रबंधन समिति एवं छात्र छात्राएं बधाई के पात्र हैं। मौके पर वर्ग शिक्षिका तनु प्रिया एवं स्वीटी कुमारी ने कहा कि सफल छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

 

इस अवसर पर विधालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र, शिक्षिका स्वीटी कुमारी, तनु प्रिया, सुनीता गुप्ता, पूनम कुमारी, माया मरियम हांसदा, प्रमोद कुमार वर्मा, अध्यक्ष सरिता देवी, सीआरपी घनश्याम बर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल रहे छात्र छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *