सऊदी अरब में फंसे हैं झारखंड के 45 प्रवासी मजदूर

◆इन मजदूरों में गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग के मजदूर शामिल
Advertisement

 

◆वीडियो वायरल कर सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

 

GIRIDIH (गिरिडीह)। झारखंड के प्रवासी मजदूरों का विदेशों में फंसने का मामला एक बार फिर सामने आया है। इस बार झारखंड के 45 प्रवासी मजदूर सऊदी अरब में फंसे हुए हैं। मजदूरों को काम के बदले कंपनी द्वारा पांच महीने से मजदूरी नहीं दी जा रही है। इससे मजदूरों के समक्ष खाने- पीने का संकट उत्पन्न हो गया है। मजदूरों ने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर अपनी पीड़ा साझा करते हुए सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है और बकाया मजदूरी की भुगतान कराने की मांग की है।

 

प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकन्दर अली ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार से मजदूरों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रोजगार के अभाव में झारखंड के लोग रोजी रोटी की तलाश में विदेश जाते हैं, वहां उनको यातनाएं झेलनी पड़ती हैं। ऐसे हालात में मजदूर बड़ी मुश्किल से अपने वतन लौट पाते हैं। ऐसे सरकार को मजदूरों का पलायन रोकने के लिए रोजगार की व्यवस्था करने की जरूरत है।

 

गिरिडीह,बोकारो एवं हजारीबाग के हैं मजदूर

सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 45 मजदूरों में गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के तारानारी के अर्जुन महतो, भागिरथ महतो, टेकलाल महतो, बेको के संतोष साव, महेश साव, कामेश्वर साव, खेतको के महेश महतो, रीतलाल महतो, विजय महतो, मुंडरो के अशोक महतो, जरमुने के सोहन कुमार, डुमरी प्रखंड के बरियारपुर इंद्रदेव महतो, चैनपुर के राजेश कुमार महतो, पोरदाग गणेश साव, डुमरी के सुभाष कुमार, जानकी महतो शामिल हैं।

वहीं बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के पोखरिया के जगदीश महतो, गोनियाटो के रामचंद्र महतो, गोमियां प्रखंड के करी गांव के प्रदीप महतो एवं सीधाबारा के मनोहर महतो शामिल है।

जबकि हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ प्रखंड अंतर्गत अचलजामू के सहदेव राजवार, रूपलाल महतो, करगालो के बहादुर महतो, नागेश्वर महतो, सीतल महतो, रोहित महतो, मेघलाल महतो, रंजन राज मेहता, सारूकुदर के भैरो महतो, उच्चाघाना के सुकर महतो, नंदलाल महतो, लोकनाथ महतो, सुनिल महतो, बलकमक्का के तिलक महतो, थानेश्वर महतो, अम्बाटांड के महानंद पटेल, प्रमोद महतो, अनंतलाल महतो, खरकट्टो के तापेश्वर महतो, सीरैय के टोकन सिंह, अलखरी के धानेश्वर महतो, नागी के चुरामन महतो, केन्दुवाडीह के भुनेश्वर महतो, जितेंद्र महतो, बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर के बालगोविंद महतो शामिल है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *