गिरिडीह केंद्रीय कारा के जेलर प्रमोद कुमार का हुआ तबादला, बने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेलर

GIRIDIH (गिरिडीह)।

Advertisement
गिरिडीह केंद्रीय कारा के जेलर प्रमोद कुमार का तबादला कर उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार (रांची) का नया जेलर बनाया गया है।गौरतलब है कि गृह विभाग ने राज्य के 16 जेल अधीक्षक व जेल आइजी द्वारा छह जेलर का तबादला किया गया है।

गृह विभाग के तबादला सम्बन्धी जारी अधिसूचना अनुसार बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार के जेल अधीक्षक व जेलर का भी तबादला शामिल है। पूर्व जेल अधीक्षक हामिद अख्तर को सहायक जेल आइजी बनाया गया है, जबकि पूर्व जेलर मो नसीम को मेदनीनगर, पलामू सेंट्रल जेल भेजा गया है।

 

खूंटी उपकारा के जेल अधीक्षक बेसरा निशांत रॉबर्ट को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार का नया जेल अधीक्षक बनाया गया है। वहीं गिरिडीह सेंट्रल जेल के जेलर प्रमोद कुमार का गिरिडीह से रांची तबादला किया गया है।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार के नये जेल अधीक्षक बेसरा निशांत रॉबर्ट तथा जेलर प्रमाेद कुमार शुक्रवार को योगदान करेंगे।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *