पत्नी की उसके प्रेमी से पति ने करा दी शादी, इस अनोखी शादी का गवाह बना पूरा मुहल्ला

(DEOGHAR) देवघर।

Advertisement
बाबा नगरी देवघर के पुरणदहा मोहल्ले में एक अनोखी शादी संपन्न हुई। यह शादी एक दो बच्चे की मां की उसके प्रेमी के हुई है। दो बच्चे की माँ महिला के पति ने खुद अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से पूरे गांव समाज के बीच सिंदूरदान कर अपनी देख रेख में विवाह संपन्न कराया।

12 वर्ष पूर्व हुई थी मीना की शादी

जानकारी के अनुसार देवघर के पुंरदहा निवासी शुभंकर रमणी की शादी लगभग 12 साल पहले मीना देवी के साथ हुई थी। इनके दो बच्चे भी हैं जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। काफी समय तक दोनों के बीच रिश्ता ठीक चला। लेकिन बाद में धीरे-धीरे रिश्ते में कड़वाहट आने लगी। इस बीच मीना देवी का देवघर के ही करो गांव का निवासी सिकंदर कुमार यादव के साथ अफेयर शुरू हो गया।

 

हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पंचायत ने सुनाया फैसला

प्यार ऐसे परवान चढ़ा कि मीना देवी दीपावली के दिन अपने घर से लड़ाई कर अपने प्रेमी के पास चली गई।  दो दिन बाद में दोनों वापस शुभंकर रामानी के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि दोनों शादी के बंधन में बांधना चाहते हैं। इसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा स्थानीय लोगों के बीच हुआ। जिसके बाद एक पंचायत बैठाई गई जिसमें तय किया गया कि मीना देवी का विवाह सिकंदर यादव के साथ कराया जाए।

पति ने खुद करा दी पत्नी की शादी

मीना देवी के पति शुभंकर रमानी ने खुद समाज के सामने दोनों का विवाह संपन्न कराया। भरे समाज के बीच सिकन्दर से मीणा के मांग में सिंदूर डलवाकर यह विवाह संपन्न किया गया।

इस अनोखी शादी के साक्षी बने मुहल्ले वासी

 

इधर, विवाह संपन्न होने के बाद कई कागजात बनाए गए जिसमें भविष्य में लड़की को छोड़कर ना जा सके। साथ ही कई कागजातों में दोनों के सिग्नेचर भी कराए गए। ताकि आने वाले समय में शुभंकर रामानी को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। विवाह करने के बाद दोनों को ससुराल से ही विदाई दी गई। इस अनोखी शादी के साक्षी पुरणदहा मोहल्ले के सभी ग्रामीण बने।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *