जैन तीर्थ नगरी मधुबन में एक युवक की गला रेत कर हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार


GIRIDIH (गिरिडीह)। जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में गुरूवार देर एक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी। घटना को अंजाम उसके साथ काम करने वाले दूसरे साथी ने ही दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के शव को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है।

 

जानकारी के अनुसार जैन धर्म के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन के एक प्रसिद्ध होटल में कार्यरत दो कर्मी गुरुवार की शाम में आपस भिड़ गए। दोनों में खूब लड़ाई हुई। धक्का मुक्की, गाली गलौज काफी देर तक हुई। शाम की इस लड़ाई को शांत कर दिया गया। दोनों सोने चले गए। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच जैसे ही रमेश को मौका मिला तो उसने धारदार चाकू से गला रेतकर राजेश की हत्या कर दी।

 

मृतक युवक की पहचान राजेश कुमार (36 वर्ष) के रूप में हुई। वह महाराष्ट्र का रहने वाला था। जबकि हत्यारोपी रमेश करण सोलंकी राजकोट के गायकवाड़ी का रहने वाला है।

 

घटना के बाद वहां सो रहे अन्य कर्मियों ने शोर मचाया। लोगों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी राजू मुंडा को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजू मुंडा सदलबल मौके पर पहुंचे और हत्यारोपी रमेश सोलंकी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने में जुटी है। वहीं पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने की तैयारी में जुटी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement