काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प, दर्जनाधिक लोग घायल, पुलिस पर भी किया हमला

गोड्डा। जिले के पथरा में काली पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। बीच-बचाव के लिए आई पुलिस टीम पर भी इस दौरान हमला किया गया। इस दौरान पुलिस की एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। घटना बीती रात की है।

Advertisement

 

मूर्ति विसर्जन के लिए युवकों का एक समूह जा रहा था, तब दूसरे समूह के साथ विवाद होने पर दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। पत्थरबाजी भी हुई। युवकों के दो गुटों के बीच दुर्गा पूजा के वक्त भी विवाद हुआ था। पुरानी रंजिश को लेकर वे एक बार फिर भिड़ गए।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उनपर भी हमला कर दिया गया। सब इंस्पेक्टर उमेश मोदी के सिर पर गहरी चोट आई है। उन्हें हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। संघर्ष में घायल एक दर्जन अन्य लोगों का भी अलग-अलग अस्पतालों में इलाज कराया गया है।

 

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *