केंद्र सरकार ने दिया मनरेगा मजदूरों को दीवाली का तोहफा, जल्द होगा बकाया भुगतान

RANCHI (रांची)। राज्य के मनरेगा मजदूरों को केंद्र सरकार ने दीवाली त्यौहार के अवसर पर तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने मनरेगा मजदूरों को बकाया मजदूरी देने के लिए झारखंड को करीब 620 करोड़ रुपये दे दिया है। यह राशि चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी और तीसरी किस्त के तहत दी गयी है। इस राशि से मजदूरों के बकाये का भुगतान किया जायेगा।

Advertisement

 

भारत सरकार ने मनरेगा के मद में झारखण्ड को अपने हिस्से की दूसरी किस्त के रूप में 252.27 करोड़ और तीसरी किस्त के रूप में 368.35 करोड़ रुपये दिये हैं। झारखंड ने अपना हिस्सा पहले ही दे दिया था।

मजदूरों ने छोड़ दिया था काम :

 

राज्य के मनरेगा मजदूरों को चार-पांच माह से मजदूरी नहीं मिल रही थी। सितंबर में केंद्र से पैसा आने पर कुछ राशि का भुगतान मजदूरों को किया गया था। लेकिन अधिकतर मजदूरों की राशि बकाया ही रह गया था। काम करने के बाद भी मजदूरों को मजदूरी नहीं मिलने से राज्य के मजदूर काफी परेशान थे। इसलिए बड़ी संख्या में मजदूर मनरेगा का काम छोड़ कर बाजार में काम करने जा रहे थे।

रोजगार सेवकों पर था भुगतान के लिए दबाव :

 

मजदूरी भुगतान नहीं होने से मजदूरों में काफी आक्रोश व्याप्त है। वे लगातार रोजगार सेवकों पर मजदूरी भुगतान के लिए दबाव दे रहे हैं। ऐसे में रोजगार सेवक भी गांव में जाने से कतरा रहे हैं। रोजगार सेवकों की माने तो स्थिति बहुत खराब हो गयी है। गावं जाने पर मजदूर काम नहीं सिर्फ मजदूरी की ही मांग करते हैं। रोजगार सेवकों के अनुसार अब राशि मिलने से स्थिति सामान्य हो सकेगी।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *