नवरात्रि के अवसर पर राधा स्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने वृद्धा आश्रम के वृद्धों के बीच बांटे कपड़े

GIRIDIH (गिरिडीह)। नवरात्रि के अवसर पर स्नेहदीप वृद्धा आश्रम में रह रहे अनाथ वृद्ध महिलाओं और पुरुषों के बीच राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा ने मंगलवार को कपड़े और मिठाई का वितरण किया।

Advertisement

 

इस दौरान राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा ने आश्रम की महिलाओं को साड़ी व मिठाई तथा पुरुषों को शर्ट और मिठाइयां देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा, जिला प्रभारी अनीशा सिन्हा के साथ संगठन के कार्यालय प्रभारी अमित कुमार आश्रम मे रह रहे लोगों का हाल-चाल जाना और काफी देर तक उनके साथ समय बिताया। वहीं दशहरा पर्व के मौके पर कपड़े मिलने से आश्रम में रह रहे लोगों में काफी उत्साह का माहौल देखा गया।

 

 

मौके पर श्री सिन्हा ने आश्रम के वार्डन अनुज कुमार यादव से आश्रम में कभी भी किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर राधा स्वामी संगठन से संपर्क करनें को कहा। उन्होंने आश्रम में भोजन, दवाई समेत अन्य किसी भी तरह की परेशानी होने पर मदद करने का भरोसा दिया।

 

बता दें कि राधा स्वामी संगठन लगातार लोगों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिसमें लड़कियों के लिए राधा स्वामी कन्यादान योजना, शिक्षा योजना, आम लोगों के लिये आवास योजना, वाहन योजना, ऋण माफी योजना, गैस सब्सिडी योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। जिसका लाभ जिले के ग्रामीणों को मिल रहा है। मौके पर पंचायत प्रतिनिधि सरिता शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री सिन्हा के बेटा एवं बेटी भी मौजूद थें।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *