गिरिडीह बीडीओ दिलीप महतो का हुआ तबादला, गणेश रजक बने गिरिडीह के नये बीडीओ

 

 

GIRIDIH (गिरिडीह)।  ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य के विभिन्न प्रखण्डों में पदस्थापित 152 प्रखण्ड पदाधिकिरियों का स्थानांतरण- पदस्थापन किया है।

इस बाबत विभाग द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है। जारी अधिसूचना के अनुसार

गिरिडीह सदर प्रखंड में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के पद पर आसीन रहे दिलीप कुमार रजक को गुमला सदर का प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं चतरा में बीडीओ रहे गणेश रजक को गिरिडीह सदर का बीडीओ बनाया गया है।

वहीं जमुआ के बीडीओ अशोक कुमार की सेवा कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग को वापस कर दी गयी है। वहीं रामगढ़ दुमका के बीडीओ रहे कमलेश कुमार सिन्हा को जमुआ का नया बीडीओ बनाया गया है।

जबकि तिसरी के बीडीओ रहे सन्तोष प्रजापति का स्थानांतरण तमाड़ रांची कर दिया गया है।

जारी अधिसूचना की सूची

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement