गिरिडीह के कायस्थ परिवार ने मनाया गांधी व शास्त्री की जयंती

◆राष्ट्रीय कायस्थवृन्द ने किया गांधी शास्त्री जयंती पर वृद्धाश्रम में वृद्धों के बीच भोजन सामग्री वितरित
Advertisement

 

 
GIRIDIH (गिरिडीह)। स्थानीय चित्रांश भवन में गिरिडीह के कायस्थ परिवार द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाया। राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के जिलाध्यक्ष एमके वर्मा के अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कायस्थों ने देश के दोनों महान विभूतियों के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
 

 
वहीं कार्यक्रम के दौरान दोनों विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला गया। मौके पर समाज के कवि नवीन कुमार सिन्हा ने ” गांधी के तीन बंदर” कविता का पाठ कर लोगों को जहां गुदगुदाया वहीं पत्रकार राजेश कुमार ने ” गांधी तेरे देश मे” कविता का पाठ कर बर्तमान व्यवस्था और समाज मे व्याप्त कुरीतियों पर कुठाराघात किया।
 

 
इसके पूर्व कार्यक्रम में शुभारम्भ कायस्थ समाज से जुड़े दो लोगों के बीते दिनों हुए निधन पर शोक सभा आयोजित कर किया गया। बता दें कि राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के प्रदेश अध्यक्ष संजीव रंजन सिन्हा उर्फ बल्लू के बड़े भाई राजीव रंजन सिन्हा का बीते दिनों कोलकाता में इलाज के दौरान निधन हो गया था। वहीं दो दिन पूर्व भकापा माले नेता राजेश सिन्हा के छोटे भाई शैलेष सिन्हा का दिल्ली में निधन हो गया था। शोक सभा के दौरान उपस्थित कायस्थों ने दो मिनट का मौन रख कर दोनों ही दिवगंत आत्मा की शांति हेतु एवं शोक संतप्त परिवार को दुःख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना किया।
 

 
मौके पर त्रिपुरारी प्रसाद बक्सी, कृष्ण कुमार सिन्हा, आर के सिन्हा,एमके वर्मा, त्रिभुवन दयाल, राजेश कुमार, संजीव सिन्हा “सज्जन”, उत्तम लाला, शिवेंद्र कुमार सिन्हा, चंदन सिन्हा, नवीन कुमार सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, रितेश सिन्हा, रंजीत सिन्हा, विशाल गौरव, बबलू सिन्हा,राजेश सिन्हा, संदीप सिन्हा “टिंकू”,मुकेश सिन्हा, उत्तम सिन्हा, अनुज सिन्हा, प्रवीण कुमार सिन्हा”पल्लू”, प्रदीप कुमार जमुआर, अमर कुमार सिन्हा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
 

वृद्धों के बीच किया गया नास्ता पैकेट का वितरण :

 
वहीं गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर कायस्थों की अग्रणी संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृन्द द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्नेहदीप वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां निवास कर रहे वृद्ध जनों के बीच नास्ता पैकेट का वितरण किया।
 

 
इस मौके पर राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक अहम निर्णय लेते हुए यह घोषणा किया कि राष्ट्रीय कायस्थवृन्द फिलवक्त राजेन्द्र प्रसाद भवन निर्माण के क्रिया कलापो से दूर रहेगा। भविष्य में होने वाले घटनाक्रम को देखते हुए आगे कोई रणनीति तय करेगा। मौके पर राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के सभी पदाधिकारी, सदस्य के साथ साथ कायस्थ समाज के विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद थे।
 

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *