घर की दीवार गिरने से घर मे सोये वृद्ध की मलबे में दब कर मौत


 

GIRIDIH (गिरिडीह)। बीते दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से एक घर का दीवार गिर गया। जिसके मलबे में दब कर घर के भीतर सो रहे एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना जिले के गांडेय थाना क्षेत्र की है।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार बीते दो दिनों से रुक रुक कर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जहां जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं गांडेय थाना क्षेत्र के कैराडीह गांव के टोला फुटकाटांड में इस मूसलाधार बारिश से एक घर का दीवार गिर गया। दीवार के गिरने से घर के भीतर सो रहे वृद्ध घुठा सोरेन दीवार के मलबे में दब गया।

 

 

आनन फानन में परिजन और स्थानीय ग्रामीण उसे मलबे से निकाल गिरिडीह सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement