◆ अभियान से जुड़े लोगों ने किया पीरटांड़ के मधुबन चौक को जाम
GIRIDIH (गिरिडीह/पीरटांड़)। आदिवासी सेंगेल अभियान और संवता सुसार बैयसी द्वारा आहूत भारत बंद का गिरिडीह में भी दिखा असर। इस दौरान दोनों संगठनों से जुड़े लोगों ने पीरटांड़ प्रखण्ड के मधुबन चौक में आदिवासी सेंगेल अभियान के जोनल हेड आनंद टुडू के नेतृत्व में सड़क जाम किया गया। सड़क जाम होने से यात्री की आवाजही घंटों बाधित रही। दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गई। सड़क जाम की सूचना मिलते ही मधुबन और पीरटांड़ की पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और अभियान से जुड़े लोगों जामकर्ताओं को समझा बुझाकार जाम को हटावाने में सफलता पायी। उसके बाद आवाजही सामान्य हो गई।
बता दें कि सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू द्वारा सरना धर्म कोड की मांग को लेकर पूर्व घोषित रेल रोड चक्का जाम एवं भारत बंद का आह्वान किया था। इस अभियान को विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने समर्थन दिया। सैकड़ों लोग झंडा, बैनर, तख्ती लेकर डुगडुगी बजाते हुये सरना धर्म कोड को अबिलम्ब लागु करो, आदिवासी राष्ट्र बनाना होगा, जो धर्म कोड देगा आदिवासी उसी को वोट देगा, सेंगेल अभियान जिंदाबाद रास्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू जिंदाबाद का नारा लगाते मधुबन चौक पहुंचे और मुख्य सड़क को जाम कर दिया।
मौके पर अभियान के जोनल हेड आनंद टुडू ने बताया आजाद भारत मे आदिवासी धार्मिक गुलामी मे है। देश की आजादी के पूर्व आदिवासियों की अलग धार्मिक पहचान थी। वर्ष 1951मे पहली जनगणना हुई जिसमे एक षड्यंत्र के तहत आदिवासियों की धार्मिक पहचान को हटा दिया गया। जो आदिवासियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। कहा कि वर्ष 2011की जनगणना मे आदिवासियों ने सरना धर्म कोड लिखाया लेकिन धर्म कोड नहीं मिला। यह आदिवासियों के साथ अन्याय ही नहीं बईमानी भी है।
मौके पर संवता सुसार बैयसी के उपाध्यक्ष बुधन हेमब्रम, प्रखंड सचिव दिलीप हंसदा, उपाध्यक्ष महादेव टुडू, मिरुलाल सोरेन, हिरालाल टुडू, सेंगेल जिलाध्यक्ष अनिल हंसदा, सेंगेल सरना धर्म माड़वा जिलाध्यक्ष लखन मुर्मू, दिलिप हंसदा, सेंगेल छात्र मोर्चा अध्यक्ष दिलीप टुडू, सेंगेल युवा अध्यक्ष मोतीलाल मुर्मू, सेंगेल संजोजक सुगन बेसरा, सेंगेल सरिया प्रखंड अध्यक्ष सोनालाल मुर्मू, श्रावन मुर्मू, उर्मिला टुडू, मिरुलाल टुडू समेत काफी लोग मौजूद थे।