GIRIDIH (गिरिडीह)। झारखंड सरकारी महिला मजदूर मोर्चा जिला शाखा गिरिडीह की बैठक शनिवार को अंशुलता स्वरूप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 7 जनवरी को होने वाले जिला सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि सम्मेलन में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य सहिया संघ, जल सहिया संघ से जुड़ी 400 महिलाकर्मी भाग लेंगी। जिसमे जिला कमेटी के पदाधिकिरियों का चुनाव के साथ आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।
निर्णय लिया गया कि जिलासम्मेलन का उद्घाटन झारखंड मजदूर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह करेंगे। जबकि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप सदर विद्यायक सुदीप्य कुमार सोनू, विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि उषा कुमारी के अलावे रघुनंदन विश्वकर्मा और रूपलाल महतो आदि मौजूद होंगे।
बैठक में कर्मचारी नेता अशोक कुमार सिंह, दिव्या देवी, सरिता देवी, सितारा परवीन, अंशुलता स्वरूप, मंजू देवी, गुड़िया देवी, माला पांडेय ,नीतू देवी, संगीता कुमारी, रीना देवी, बबिता देवी, सूरज मुनि किस्कू, गायत्री देवी, भगवती देवी, कविता देवी, रीना देवी आदि मौजूद थी।