खादी भवन जमशेदपुर के प्रबंधक पर 10 लाख रुपये गबन के आरोप, प्राथमिकी दर्ज

RANCHI (राँची)। खादी भवन जमशेदपुर के प्रबंधक विभूति कुमार राय के खिलाफ 10 लाख रुपये गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

 

झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड रांची के निरीक्षक दीनदयाल शर्मा ने सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

 

दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का ऑडिट 17 अगस्त 2021 से 17 दिसंबर 2021 तक हुआ था। दो मार्च 2022 को आयी ऑडिट रिपोर्ट में 10 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement