तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चे की हुई मौत

GIRIDIH (गिरिडीह)। जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के माथाडीह गांव में शनिवार की शाम तालाब में नहाने गये दो बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गयी। मृतक दोनों बच्चे की पहचान माथाडीह गांव निवासी टिंकू पंडित का आठ वर्षीय पुत्र मुकेश पंडित और उमा पंडित का पांच वर्षीय पुत्र पियुष पंडित के रूप में हुई। दोनों बच्चा आपस मे चचेरे भाई थे। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

 

मृतक बच्चा मुकेश के पिता टिंकू पंडित ने बताया कि दोनों बच्चा घर के बगल स्थित सैलुन में बाल कटवाने गया था। बाल कटवाने के बाद दोनों बच्चा शनिवार दोपहर बाद लगभग 4 बजे घर के बगल मे स्थित कदमा आहर में नहाने गाया था। इसी क्रम में दोनों का पैर फिसल गया और गहरे पानी मे समा कर डुब गया।

 

रोते बिलखते परिजन

बताया गया कि मृतक बच्चे मां भी उसी तालाब में नहाने पहुंची तो देखा कि दोनों बच्चा डुब रहे हैं। उन्होंने बच्चे को डूबता देख शोर मचाना शुरू किया। बच्चे की माँ की शोर सुन आस पास के ग्रामीण वहां पहुंचे और दोनों बच्चों को पानी मे डूबता देखा। ग्रामीण ने उन बच्चों को बचाने तालाब में कूदे, काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चे को तालाब से बाहर निकाला। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी।

 

तालाब के गहरे पानी मे डूबने से दोनों बच्चे की मौत हो चुकी थी। इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे माथाडीह गांव का माहौल गमगीन हो गया। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। वहीं देर रात गये परिजन दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement