GIRIDIH (गिरिडीह)। गिरिडीह अग्निशामन विभाग के सब ऑफिसर-सह-अग्निशामालय पदाधिकारी रवि रंजन सिंह को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल करने वाला आरोपी अग्निक चालक प्रदीप उरांव को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बीते रात अग्निशामालय परिसर कार्यालय गिरीडीह में चाकूबाजी की घटना घटित हुई। जिसमे विभाग के कनीय कर्मी ने अपने सीनियर पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में सब ऑफिसर-सह-अग्निशामालय पदाधिकारी रवि रंजन सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें तत्काल इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वो इलाजरत है।
घायल रवि रंजन सिंह ने इस बाबत अपने कनीय कर्मी अग्निक चालक प्रदीप उरांव के विरूद्ध नगर थाना में कांड संख्या-57/24 दिनांक 13.03.24 धारा- 341/ 323/ 324/ 307 भादवि के तहत प्राथमिकी दरक कराया है। दर्ज प्राथमिकी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने आरोपी अग्निक चालक प्रदीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अग्निक चालक प्रदीप उरांव लोहरदगा जिले के बगरूकिस्कू थाना क्षेत्र के हिसरी गावं निवासी बिरसु उरांव का पुत्र है जो बर्तमान में अग्निशामालय कार्यालय गिरीडीह में कार्यरत है। इस दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल से कांड में प्रयुक्त 12 इंच लम्बा लगभग स्टीलनेस स्टील का धारदार चाकू तीन रिपिट लगा हुआ भी बरामद कर जप्त किया है।