कुशवाहा समाज की अनदेखी की गई तो भाजपा को लोस चुनाव में चुकानी होगी कीमत : राजू महतो

◆जो देगा टिकट उसके साथ है कुशवाहा समाज : प्रदेश अध्यक्ष
Advertisement

 

गिरिडीह(GIRIDIH)। आगामी लोकसभा चुनाव में कुशवाहा समाज को वाजीव हक नहीं मिला तो कुशवाहा समाज कोई भी कदम उठाने से परहेज नहीं करेगा। उक्त बातें अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजू महतो ने कही। श्री महतो रविवार को गिरिडीह के एक होटल में पत्रकारों से बात चीत कर रहे थे। बात चीत के दौरान उन्होंने यह स्पष्ट कहा कि जो देगा टिकट, कुशवाहा समाज उसके साथ है।

 

इसके पूर्व अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के गिरिडीह पहुंचने पर समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत बुकें भेंट कर किया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ युवा प्रदेश अध्यक्ष केशव क्रांति, युवा के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र मेहता, प्रदेश सचिव राजेश वर्मा मौजूद थे।

 

बुके भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते लोग
भाजपा को स्थापित करने में कुशवाहा का बड़ा योगदान :

पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि भाजपा को स्थापित करने में कुशवाहा का बड़ा योगदान रहा है। साथ ही अब तक भाजपा की जीत में कुशवाहा समाज महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रही है, बावजूद राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं मिल रही है। उन्होंने दो टूक लहजे में कहा कि भाजपा कुशवाहा समाज को अपना पिछलगु समझने की भूल नहीं करें। उम्मीदवारी में पुनर्विचार करें अन्यथा कुशवाहा समाज अपना उम्मीदवार खड़ा करने और कोई कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने को बाध्य होगा।

 

उन्होंने कहा कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में कुशवाहा समाज की बड़ी जमात है। चार लाख से भी अधिक आबादी यहां कुशवाहा समाज की है। देश में भाजपा का खाता खोलने वाला संसदीय क्षेत्र कोडरमा लोकसभा ही है, जहां से समाज के ही जननायक रीतलाल प्रसाद वर्मा ने पहली बार चुनाव जीतने का काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने पांच बार इस संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। कहा कि कुशवाहा समाज भाजपा के साथ वफादारी कर रही है, लेकिन भाजपा कुशवाहा समाज के साथ दगा कर रही है। जिससे समाज के लोगों में भाजपा के प्रति काफी क्षोभ है।

चतरा के कुशवाहा उम्मीदवार देने की मांग

उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंण्ड के 14 में 11 सीट के उम्मीदवारों की घोषणा कर दिया है। जिसमे एक सीट भी कुशवाहा समाज को नहीं दिया है। उन्होंने भाजपा आलकमान से चतरा लोकसभा क्षेत्र से कुशवाहा उम्मीदवार देने की मांग की।

समाज की एकजुट करने हेतु जारी है राज्यव्यापी दौरा :

उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज को एकजुट करने के लिए राज्यव्यापी दौरा किया जा रहा है। कुशवाहा समाज अपने स्तर से सर्वेक्षण कर रही है। इसके लिये लोकसभा वार प्रभारी नियुक्त किया गया है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी राजनीतिक दल कुशवाहा समाज को इज्जत देगा, चुनाव में समाज द्वारा उसका समर्थन किया जाएगा। इस मामले में समाज को किसी भी राजनीतिक दल से कोई परहेज नहीं है।

स्वर्गीय रीतलाल को भारत रत्न देने की मांग

पत्रकारों को संबोधित करते हुए महतो ने कहा कि अखंड बिहार में कर्पूरी ठाकुर तथा रीतलाल प्रसाद वर्मा दो जननायक हुए। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया गया लेकिन रीतलाल प्रसाद वर्मा की उपेक्षा क्यों की गई? उन्होंने कहा कि जिस समाज ने भाजपा को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, भाजपा उस समाज की लगातार उपेक्षा कर रही है। अलग राज्य निर्माण में भी कुशवाहा समाज और स्व रीतलाल प्रसाद वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने झारखंड विधानसभा में स्व वर्मा की एक तैल चित्र स्थापित करने की भी मांग की

बाबूलाल को ऋण चुकाने का मौका

महतो ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को यह ऋण चुकाने का मौका था, पर नई कमेटी में मरांडी ने उपाध्यक्ष रहे प्रणब वर्मा के साथ नाइंसाफी कर नई कमेटी में उन्हें जगह नहीं दी। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मरांडी से प्रणव वर्मा के साथ न्याय करने की गुहार लगाई। कहा कि चतरा लोकसभा क्षेत्र से प्रणव को टिकट देकर पार्टी बड़े समाज को जोड़ने की पहल कर सकती है। कहा कि बाबूलाल पहल करेंगे तो प्रणव को टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। उन्होंने भाजपा को चेताया कि कुशवाहा समाज की अनदेखी की गई तो पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में इसकी कीमत चुकानी होगी। मौके पर काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *