शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बाभनटोली शिव मंदिर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा

GIRIDIH (गिरिडीह)। नगर क्षेत्र के बाभनटोली में नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं और युवतियां शामिल होकर अपने माथे पर कलश लेकर शहर के सभी प्रमुख मार्गों स्टेशनरोड, कालीबाड़ी, मकतपुर होते हुए उसरी नदी के अरगाघाट पहुंचीं। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों व पुरोहितों ने कलश में जल भरवाया।

Advertisement

 

 

गाजे बाजे के साथ निकली इस भव्य कलश यात्रा में शामिल महिला पुरुष व बच्चे नगर भ्रमण के जय शिव, हर हर महादेव, जय श्री राम सरीखे ग्सगनभेदी जयकारे लगाये। जिससे शहरी क्षेत्र का माहौल पूरीतरह से भक्तिमय हो गया।

 

 

कलश यात्रा के मकतपुर पहुंचने पर पूर्व विधायक निर्भयकुमार शाहाबादी अगुवाई में भाजपाइयों ने मकतपुर स्तिथ रानीलक्ष्मी बाई स्कूल के समीप कलश यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कलश यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा करने वालों में भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिन्हा,बउत्तम लाला, संजय सिंह, दीपक स्वर्णकार, दीपक शर्मा, हबलु गुप्ता, अशोक सिंह, वीरेंद्र वर्मा, प्रकाश दास, गोबिंद तुरी, सुरेश सिन्हा, पवन शर्मा, अशोक केशरी, ओमप्रकाश गुप्ता, सुरेश गुप्ता आदि शामिल थे।

 

 

वहीं उसरी नदी के अरगाघाट में सभी कलश में जल भरने यह कलश यात्रा वापस बाभनटोली स्थित शिव मंदिर पहुंच समाप्त हुई। उसके बाद मन्दिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। बताया गया कि शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर में 26 फरवरी से आगामी 01 मार्च तक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित है। इस अनुष्ठान का समापन 02 मार्च को भव्य भंडारे के साथ होगा। इस दौरान प्रति दिन संध्या पहर आयोजन स्थल के समीप भजन कीर्तन एवं प्रवचन का आयोजन हॉग।

कलश यात्रा को सफल बनाने में मनोहर सिंह, शंकर यादव, बिनोद यादव, सोनू चौरसिया, अनीश पांडेय समेत बाभनटोली मुहल्ले के स्थानीय युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisement

One Reply to “शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बाभनटोली शिव मंदिर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *