गौरी शंकर यादव बने आप युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष और मो कबीर नगर उपाध्यक्ष

GIRIDIH (गिरिडीह)। आम आदमी पार्टी ने गिरिडीह जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए कई नौजवानों को विभिन्न प्रकोष्ठों की जिम्मेवारी सौंपी है। आप के प्रदेश अध्यक्ष डीएनसिंह के अनुमोदन के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र नाथ चौबे ने पदाधिकारियों की सूची जारी किया है।

Advertisement

 

जिसकी जानकारी देते हूए आप के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि गौरी शंकर यादव को आम आदमी पार्टी गिरिडीह युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि मुर्शीद मिर्जा को गिरिडीह विधानसभा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि गौरी शंकर यादव पिछले छः महीने से आम आदमी पार्टी में संगठन निर्माण का काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में गिरिडीह के नौजवान काम की राजनीति से जुड़ेंगे।

 

वहीं मौके पर आम आदमी पार्टी के नव नियुक्त युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरी शंकर यादव ने कहा कि झारखंड की जनता आम आदमी पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है। झारखंड में सत्ता बदली लेकिन व्यवस्था नहीं बदला। झारखंड के नौजवान पलायन को विवश हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों को हर खेत में पानी चाहिए। बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन की जरूरत है। यह काम केवल आम आदमी पार्टी कर सकती है। हम गांव गांव में जाकर जनता को दिल्ली और पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद जो व्यवस्था में बदलाव आया है उसकी जानकारी देंगे और लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ेंगे।

नगम निगम और तिसरी प्रखण्ड के पदाधिकारियों का भी हुआ मनोनयन

प्रदेश प्रवक्ता श्री शर्मा ने बताया कि पार्टी ने मो कबीर को गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र का उपाध्यक्ष, मो जहांगीर को गिरिडीह नगर निगम वार्ड नंबर दो का वार्ड अध्यक्ष, तसलीम अंसारी को गिरिडीह नगर निगम वार्ड नंबर चार का वार्ड अध्यक्ष बनाया गया है।

 

इसी प्रकार राजू मंडल को तिसरी प्रखंड का अध्यक्ष, राहुल पासवान और मोहम्मद तैयब अली को तिसरी प्रखंड का उपाध्यक्ष, परवेज आलम को तिसरी का प्रखंड संगठन मंत्री, मुकेश हांसदा को तिसरी का प्रखंड सचिव, उमेश रविदास को तिसरी का प्रखंड उप सचिव, अविनाश टुडू को तिसरी का श्रमिक विकास संगठन का प्रखंड अध्यक्ष, बिनोद राय को तिसरी किसान मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष, सुरेन्द्र हेम्ब्रम को तिसरी किसान मोर्चा का प्रखंड सचिव, रूस्तम अंसारी को तिसरी प्रखंड का सोशल मीडिया प्रभारी, पप्पु यादव को तिसरी युवा मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि सकलदेव यादव को धनवार प्रखंड का प्रखंड उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *