मुख्यमंत्री कल आयेंगे गिरिडीह, करेंगे तीनों जिलों के लाभुकों को अबुआ आवास की स्वीकृति पत्र प्रदान

GIRIDIH (गिरिडी। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कल यानि 20 फरवरी को अबुआ आवास योजना का शुभारंभ एवं स्वीकृति पत्र वितरण करने को लेकर गिरिडीह आगमन प्रस्तावित है। इसे लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बैठक की गई।

 

 

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अबुआ आवास योजना का शुभारंभ करते हुए लाभुकों को स्वीकृति पत्र देंगे। साथ ही आवास निर्माण के लिए उनके खाते में प्रथम किस्त की राशि हस्तांतरित की जाएगी। कार्यक्रम में गिरिडीह के अलावा धनबाद और बोकारो जिले के लाभुक शामिल होंगे।

 

तीनों जिलों के लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया जाएगा। इनमें सबसे अधिक गिरिडीह जिले के 17860 लाभुक शामिल हैं। धनबाद जिले के 8973 और बोकारो जिले के 8608 लोग लाभान्वित होंगे। इस मद में कुल अरब छह करोड़ 32 लाख 30 हजार रुपये लाभुकों के खाते में भेजे जाएंगे। वहीं, सीएम चंपई के साथ मंत्रिमंडल की महिला बेबी देवी के गिरिडीह आने की भी उम्मीद है।

 

बता दें कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने जिले के सभी बीडीओ को प्रखंड वार लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें एसटी व एससी के 50 प्रतिशत, ओबीसी के 35 प्रतिशत, अल्पसंख्यक के 10 प्रतिशत व सामान्य वर्ग के लिए जनसंख्या के आधार पर पांच प्रतिशत लाभुकों का चयन किया जाएगा। इसमें 4 किस्तों 2 लाख रुपये की राशि मिलेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement