राजद ने मनायी भारत रत्न स्व कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि

GIRIDIH (गिरिडीह)। राष्ट्रीय जनता दल द्वारा शनिवार को भारतरत्न स्व कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि सादगी पूर्ण तरीके से मनाई गई।

 

गंगापुर स्थित आवासीय कार्यालय में इस मौके पर जिलाध्यक्ष नाथेश्वर ठाकुर की अगुवाई में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित राजद के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व उपस्थित लोगों स्व कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर चलने का और सर्व समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में राजद प्रखंड उपाध्यक्ष मुंशी ठाकुर, आजाद विश्वकर्मा, मंटू ठाकुर, रौनक ठाकुर, नकुल ठाकुर, बादल राम, दिलीप ठाकुर, पवन राणा, इंद्रदेव राम, उपेंद्र यादव, संजय शर्मा, मुकेश शर्मा, रीतलाल ठाकुर, महेश शर्मा दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement