हिन्द मजदूर किसान युनियन की पोरैया और कल्हाबार पंचायत कमिटी गठित

◆चोलो महतो बने पोरैया के और गुलाम मुस्तफा कल्हाबार पंचायत के अध्यक्ष
Advertisement

 

डुमरी (GIRIDIH)। हिन्द मजदूर किसान युनियन से जुड़े सदस्यों की एक बैठक सोमवार को पोरैया और कल्हाबार पंचायत में हुई। अध्यक्षता व संचालन क्रमशः टेकलाल महतो व प्रशांत कुमार एवं गुलाम मुस्तफा व राम लखन सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के अनुमण्डल अध्यक्ष गंगाधर महतो व विशिष्ट अतिथि करमचन्द महतो, विद्याधर पाठक,रवीन्द्र कुमार महतो उपस्थित हुए। मौके पर मुख्य अतिथि ने यूनियन के नीति सिद्धांतों एवं कार्यों की जानकारी दी।

 

बैठक के दौरान यूनियन की पोरैया पंचायत कमिटी का गठन किया गया। जिसमें चोलो महतो को अध्यक्ष, टेकलाल महतो को उपाध्यक्ष, प्रशांत महतो को सचिव, बिनोद महतो को उपसचिव, प्रकाश कुमार को कोषाध्यक्ष एवं प्रभात कुमार को संगठन सचिव बनाया गया। बैठक में सुरेश कुमार, कृष्णा कुमार, मदन मोहली, भूषण प्रसाद, बासदेव कुमार, लक्ष्मण कुमार, कैलाश कुमार,रूपलाल कुमार,महादेव पांडेय,राजदेव महतो,सहदेव महतो,उर्मिला देवी आदि उपस्थित थे।

 

 

वहीं कल्हाबार पंचायत कमिटी में गुलाम मुस्तफा को अध्यक्ष, इसलाम अंसारी को उपाध्यक्ष, गुलाम रसूल को सचिव एवं कुदुश अंसारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस बैठक में धर्मेन्द्र साव, खेमनारायण महतो, साजदा खातुन, जफर अंसारी, रफीक अंसारी, अफजल अंसारी, इशाक अंसारी, सुभाष पंडित, गफुरन बीबी, काली देवी आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *