पूर्व मंत्री केशव महतो का डुमरी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

डुमरी (GIRIDIH)।

Advertisement
झारखण्ड सरकार में ओबीसी वर्ग के बोर्ड अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री केशव महतो उर्फ कमलेश महतो का सोमवार को डुमरी के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया।

 

श्री महतो बोकारो से धनबाद जाने के क्रम में डुमरी प्रखण्ड के चिरैयामोड़ समीप कुछ देर के लिये रुके। जहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका गरम जोसी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया। श्री महतो कुछ देर कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता कर धनबाद के लिये रवाना हो गये।

 

इस दौरान प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नागेश्वर मण्डल, बीस सूत्री सदस्य सुखदेव सेठ, जगदीश रजक, मनोज जयसवाल, प्रखंड अल्पसंखयक अध्यक्ष रमजान अंसारी, ताज हसन अंसारी, समाज सेवी महावीर सिंह समेत काफी संख्या में कांग्रेसी जन मौजूद थे।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *