भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ पालगंज के अतिप्राचीन दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह 10 दिवसीय श्रीमद्भागवत महायज्ञ

GIRIDIH (गिरिडीह)। जिले के पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज में आयोजित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सह 10 दिवसीय श्रीमद्भागवत महायज्ञ कार्यक्रम का शुभारम्भ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई।

Advertisement

 

 

यह भव्य कलश यात्रा पालगंज स्थित अतिप्राचीन दुर्गा मंडप से बराकर नदी तक निकाली गई। जिसमे 2100 महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं अपने माथे पर कलश उठाये लगभग 6 किलोमीटर की दूरी नंगे पांव तय की। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अयोध्या से पधारे पीठाधीश्वर नरहरी दास महाराज, यज्ञाचार्य आचार्य राम सुंदर पांडेय, बासुकीनाथ उपाध्याय, सहित अन्य पंडितों व पुरोहितों द्वारा सभी कलश में जल भरवाया।

 

 

इस दौरान जय माता दी, जय माँ दुर्गे, जय श्री राम आदि गनगनभेदी नारो से पूरा इलाका गुंजयमान रहा। लगभग तीन किलोमीटर लंबी कलश यात्रा में पालगंज, कुम्हरलालो, नावाडीह, बिशनपुर, खुखरा, चिरकी, मधुबन सहित अन्य पंचायतो के श्रद्धालुओं की कतार मे पालगंज राजा के पुत्र दिलीप सिंह अपनी पत्नी के साथ रथ पर सवार होकर आगे आगे चल रहे थे। ढोल नगाड़े, गाजे- बाजे एवं मंत्रोच्चारण से पूरा इलाका भक्ति के रंग में सराबोर हो गुंजायमान हो उठा था। इस दौरान यज्ञ समिति पालगंज के वोलेंटियर एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारी विधि व्यवस्था को लेकर मुस्तैद थे। जिनमे पीरटांड़ थाना प्रभारी गौरव भगत, किशन कुमार,सीमोन केरकेट्टा आदि दल बल के साथ तैनात थे।

 

 

इस दौरान बराकर नदी के समीप गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं एवं भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं कठवारा चौक पर स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धालुओं के लिये शरबत की व्यवस्था की गई। जबकि बराकर नदी में दिलीप ज्वेलरी द्वारा श्रद्धालुओं एवं कलश धारी महिलाओं व कन्याओं के लिए नींबू शर्बत एवं मीठा की व्यवस्था की गई थी। बाद यह कलश यात्रा वापस पालगंज दुर्गा मन्दिर पहुंच समाप्त हुई।

 

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, मनोज साहू, शिवनाथ साव,रंजीत राय, श्याम प्रसाद, बड़कू मुर्मू, योगेंद्र तिवारी,बिरजू साहू, बीरेंद्र वर्मा आदि शामिल हुए। वही कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ पूजा समिति के अध्यक्ष रवि रंजन सिंह, रामकृपाल राय, सजीत सिंह, देवेश बक्शी,गौरव राम, संजय बर्णवाल, रवि सिन्हा, श्रुतिधर मिश्रा, अर्जुन मल्लाह, अभय सिंह, भोला साव, उमेश साव, दिनेश स्वर्णकार, संजय बर्णवाल, रामकिंकर उपाध्याय,लालू यादव, सिकन्दर सिंह, संतोष सिंह, पवन मल्लाह, जानकी मल्लाह, मयंक बर्णवाल, शुशील कुमार,विवेक कुमार, सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा।

 

तकनीकी खराबी के कारण नही आया हेलिकॉप्टर

यज्ञ समिति के लोगों ने बताया कि कलश यात्रा के दौरान कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने की तैयारी थी। लेकिन ऐन मौके पर हेलीकॉप्टर में तकनीकि खराबी आ जाने से हेलीकॉप्टर नहीं पहुंच पाया। लेकिन लोगों का उत्साह कम न हो उनके ऊपर पुष्प वर्षा हो इस कमी को गिरिडीह के पूर्व विधायक ने पूरी कर दी। उन्होंने कलश यात्रा में शामिल सभी भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा कराया।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *