राधास्वामी संगठन के प्रदेश कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर किया गया झंडोतोलन

GIRIDIH (गिरिडीह)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राधा स्वामी संगठन के प्रदेश कार्यालय में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा द्वारा बहुत ही धूम धाम के साथ झंडोतोलन किया गया।

 

इस मौके पर श्री सिन्हा ने बताया कि आज ही दिन संविधान को लागू किया गया था और भारत गणराज्य की स्थापना हुई थी। यह दिन उन महापुरुषों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलवाने के बाद भी एक सशक्त और समृद्ध गणराज्य बनाने की राह में काम किया। मौके पर श्री सिन्हा ने संस्था के क्रिया कलापों का उल्लेख करते हुए बताया कि संगठन द्वारा जल्द ही 12 ग्रामीणों को जमीन के साथ आवास दिया जायेगा।

 

 

वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर संगठन की गिरिडीह जिला प्रभारी अनीशा सिन्हा ने संगठन के बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय करणपुरा, खंडोली में झंडोतोलन कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

 

 

इस मौके पर गिरिडीह कार्यालय सह वाहन योजना प्रभारी अमित कुमार, गांडेय विधानसभा प्रभारी समीम अख्तर, पंचायत प्रतिनिधि रामदेव महतो, फारुख अंसारी, सनाउल्लाह, मासूम, बेबी देवी, सरिता शर्मा, नीतीश वर्मा, दिनेश वर्मा,शकुंतला देवी, उर्मिला देवी, रीना देवी, पंकज तर्वे के अलावे काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement